उप विकास आयुक्त ने समाहरणालय कर्मियों को दिलाई सतर्कता शपथ, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का किया आह्वान

0
WhatsApp Image 2026-07-04 at 6.22.05 AM

नालंदा, 3 जुलाई 2026। उप विकास आयुक्त श्री रंजन कुमार चौधरी ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करने का आह्वान किया।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि सुशासन की स्थापना तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करने में प्रत्येक लोक सेवक की निष्ठा, जवाबदेही और नैतिक आचरण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि आम जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।

सतर्कता शपथ के दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे लोक सेवक के रूप में अपने सभी कार्यों का निष्पादन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करेंगे। साथ ही अपने कार्यों के संचालन में संबंधित कानूनों, नियमों एवं प्रक्रियाओं का अक्षरशः पालन करते हुए सदैव जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

शपथ के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने यह भी संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार में न तो स्वयं संलिप्त होंगे और न ही किसी भी रूप में भ्रष्टाचार का समर्थन या संरक्षण करेंगे। उन्होंने स्वच्छ, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन की स्थापना के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प भी दोहराया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *