बिहार में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित होंगी, ₹1 लाख करोड़ के वित्तपोषण के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

0
WhatsApp Image 2026-07-04 at 6.39.58 AM

पटना, संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग तथा HUDCO के बीच राज्य में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये के दीर्घकालिक वित्तपोषण संबंधी महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस पहल को बिहार के शहरी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि प्रस्तावित अत्याधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप में नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं, आधुनिक आधारभूत संरचना तथा रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन टाउनशिप में आधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज प्रणाली, हरित क्षेत्र, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों सहित सभी आवश्यक नागरिक सुविधाओं का समुचित विकास किया जाएगा। इससे बिहार में सुनियोजित शहरीकरण को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त ये ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप राज्य के शहरी विकास को नई गति देंगी और ‘विकसित बिहार’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *