हरनौत बाजार के डीहरीगढ़ के पास घर के बाहर खड़े युवक को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने मारी टक्कर

0
WhatsApp Image 2026-07-01 at 8.30.43 PM

इलाज के दौरान युवक की हुई मौत,तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मचा कोहराम

हरनौत थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 37 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन पर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 स्थित डिहरीगढ़ गांव के समीप हुआ है। घटना के बाद वहां पर सैकड़ो लोगों की भिड़े जमा हो गई।वही
मृतक युवक की पहचान डिहरीगढ़ गांव निवासी प्रेम महतो के 37वर्षीय पुत्र नितिश कुमार के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि नितिश कुमार अपने घर के पास खड़े थे, तभी बख्तियारपुर की ओर से हरनौत बाजार की तरफ आ रहा एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ई-रिक्शा उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि नितिश कुमार कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कल्याणबीघा स्थित रेफरल अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि
नितिश कुमार दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
उधर, हरनौत थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया गया है। चालक हरनौत बाजार के श्रीचंदपुर मोहल्ला का रहने वाला है और प्रारंभिक जांच में उसके नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना की खबर सुनते ही नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *