हरनौत – माधोपुर-सबनहुआ गांव में बंद घर से 51.50 लाख की हुई चोरी
अज्ञात चोरों ने 8 ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया, जांच में जुटी पुलिस
हरनौत थाना क्षेत्र में एक बंद घर से बीती रात लगभग 51.50 लाख रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी हो गई। घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं थे। घटना हरनौत नगर पंचायत क्षेत्र के माधोपुर-सबनहुआ गांव का है। वहीं
मकान मालिक अवधेन्द्र सिंह ने रविवार को बताया कि घर में ताला लगाकर घर के सभी सदस्य अपने बुआ के घर कल्याण बिगहा गांव में शादी समारोह में शामिल होने चले गए थे। देर रात को जब वापस लौटे, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।
घर के अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि दो कमरों सहित अन्य स्थानों के कुल आठ ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोरी की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
गृहस्वामी अवधेन्द्र सिंह के पुत्र सोमनाथ कुमार और शिक्षक रवि कुमार ने बताया कि चोरों ने अटैची, पेटी, संदूक, गोदरेज और बक्से तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा कर फरार हो गया। चोरी के बाद सारा सामान इधर,उधर कर छोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि लगभग 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें गले का हार, चेन, अंगूठी, कान बाली, सेट, झुमका, टिका, बलिया और पायल शामिल हैं, जो चोरी हो गए। इसके अतिरिक्त, करीब 1.50 लाख रुपये नकद भी गायब हैं। वही घटना के संबंध में हरनौत थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की गई है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है।
