बिहार पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल, विदेशी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स का दल राजगीर–नालंदा पहुंचा

0
IMG-20251216-WA0032

राजगीर (नालंदा) : पर्यटन विभाग, बिहार सरकार अब राज्य की पर्यटन ब्रांडिंग को सशक्त बनाने के लिए विदेशी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स की मदद ले रहा है। इसके तहत विभिन्न देशों के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर टेक्स्ट, वीडियो, इमेज और ब्रॉडकास्ट के माध्यम से बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करेंगे। इन कंटेंट्स के जरिए बिहार पर्यटन को वैश्विक स्तर पर ट्रेंड में लाने का प्रयास किया जाएगा।

इसी क्रम में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, मंगोलिया, म्यांमार, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका एवं थाईलैंड से आए 18 विदेशी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एवं कंटेंट क्रिएटर्स का एक दल 15 दिसंबर 2025 को परिभ्रमण हेतु राजगीर, नालंदा पहुंचा।

1001123060

विदेशी पर्यटक दल ने राजगीर पर्यटन क्षेत्र के प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नालंदा खंडहर, नालंदा विश्वविद्यालय, रोप-वे, विश्व शांति स्तूप तथा घोड़ा कटोरा जैसे विश्वविख्यात पर्यटन और धरोहर स्थलों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान राजगीर में स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर विदेशी पर्यटक काफी प्रभावित और प्रसन्न नजर आए।

नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचने पर विश्वविद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा सभी विदेशी पर्यटकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विदेशी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, शैक्षणिक वातावरण तथा भाषा ज्ञान से भी अवगत कराया गया।

1001123064

विदेशी पर्यटक दल के परिभ्रमण के दौरान समन्वय एवं सहयोग के लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नालंदा श्री गुप्तेश्वर कुमार तथा पर्यटन अधिकारी श्री संजय कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!