हरनौत बाजार से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध चोर

0
IMG-20260908-WA0018

अस्पताल के सामने खड़ी स्प्लेंडर बाइक मास्टर चाबी से खोलकर ले गया युवक, जांच में जुटी पुलिस

राकेश कुमार नालंदा। हरनौत बाजार में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। चंडी मोड़ स्थित अस्पताल के सामने खड़ी एक बाइक को अज्ञात युवक मास्टर चाबी की मदद से खोलकर लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने हरनौत थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से बाइक बरामद करने और आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, घटना 7 सितंबर 2026 की देर रात करीब 11 बजे की है। हरनौत थाना क्षेत्र के पतासिया गांव निवासी हीरा प्रसाद के पुत्र नौलेश कुमार अपनी ब्लैक-हेवी ग्रे रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से चंडी मोड़ स्थित अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बाइक अस्पताल के सामने खड़ी की और अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब थी।

1001742788

बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक दुकान के कैमरे में एक संदिग्ध युवक बाइक के पास पहुंचता दिखाई दिया। फुटेज में युवक मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलकर उसे स्टार्ट करता और लेकर जाते हुए नजर आ रहा है।
पीड़ित के मुताबिक, संदिग्ध युवक की उम्र करीब 16 से 25 वर्ष के बीच है। उसने फुल बांह की शर्ट और फुल पैंट पहन रखी थी। उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी और मूंछ भी दिखाई दे रही है।
चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-21AH-1923 है और यह नौलेश कुमार के नाम पर दर्ज बताई गई है। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर बाइक बरामद करने तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इधर, हरनौत थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और चोरी हुई बाइक की तलाश में जुटी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *