आरा मशीन में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

0
Screenshot_20241216_110530_WhatsApp

नालंदा (हिलसा ) : नालंदा जिले के हिलसा शहर के योगीपुर रोड पर स्थित किसान टिम्बर नामक आरा मशीन में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

घटना का विवरण

टिम्बर मालिक नबल मिस्त्री ने बताया कि रविवार की शाम रोज की तरह आरा मशीन बंद करने के बाद वे घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरा मशीन से आग की तेज लपटें उठ रही थीं।

1000403954

स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की भूमिका

शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक आरा मशीन में रखी मशीनें, मोटर, उपकरण और लाखों रुपये मूल्य की सखुआ और सागवान जैसी महंगी लकड़ियां जलकर राख हो चुकी थीं।

नुकसान का अनुमान

टिम्बर मालिक नबल मिस्त्री के मुताबिक, इस भीषण आग में लगभग आठ लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है।

आग लगने का कारण अज्ञात

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

इस आगलगी से टिम्बर मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। समय रहते दमकल विभाग ने आग पर काबू पाकर और बड़े हादसे को टाल दिया।

1000399605 1

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *