गोदाम में छिपाकर रखा था गांजा, 1.5 किलो मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

0
IMG-20261003-WA0060

करायपरसुराय – पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करायपरसुराय थाना क्षेत्र से 1.5 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दयानंद पांडेय उर्फ गोकरण पांडेय (55) के रूप में हुई है।

डीएसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 2 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे सूचना मिली थी कि दयानंद पांडेय अपने बर्तन के गुदाम में गांजा छिपाकर रखता है और गुप्त रूप से इसकी खरीद-बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने गुदाम में छापेमारी की। इस दौरान प्लास्टिक में बंधी 17 पुड़िया तथा स्टील के केन में रखा गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। जांच में कुल 1.5 किलो गांजा बरामद किया गया।

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सुशील कुमार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार यादव, सिपाही राजा कुमार, नीरज साहनी, महिला सिपाही विनिता कुमारी और पूजा कुमारी शामिल थीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *