विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मेला व स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, ‘परीक्षा पे चर्चा’ का लाइव प्रसारण दिखाया गया

0
IMG-20260206-WA0067

गुड्डू कुमार की रिपोर्ट
कतरीसराय, नालंदा :
प्रखंड क्षेत्र के नामित मध्य विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सामूहिक वार्षिक बाल मेला, स्पोर्ट्स मीट, अभिभावक संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बाल मेले के दौरान अभिभावकों के साथ संगोष्ठी आयोजित कर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं नैतिक विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

वहीं प्रखंड के +2 विद्यालयों में टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का केवल एक हिस्सा है, अंतिम लक्ष्य सिर्फ परिणाम नहीं बल्कि सर्वांगीण विकास होना चाहिए।

उन्होंने छात्रों को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि सीखने की प्रक्रिया के रूप में अपनाने की सलाह दी। ‘परीक्षा पे चर्चा’ का उद्देश्य छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और पढ़ाई के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में उत्साह, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच देखने को मिली, जिससे शिक्षा के प्रति उनका रुझान और अधिक मजबूत हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *