स्वर्गीय प्रो. प्रिंस अनिल कुमार की पहली पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0
IMG-20250614-WA0023

तुंगी (नालंदा) : तुंगी ग्राम में स्वर्गीय प्रो. प्रिंस अनिल कुमार की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों और परिजनों ने उनकी स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके जीवन व योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पुण्यतिथि के मौके पर प्रो. अनिल कुमार के छोटे भाई अजय कुमार भावुक होते हुए बोले कि “भैया का सपना था कि उनका बेटा ऑफिसर बने। सौभाग्य से उनका सपना पूरा हुआ। भैया के द्वितीय पुत्र अभिषेक कुमार आज कस्टम ऑफिसर बन चुके हैं, लेकिन यह दुःख की बात है कि वे यह क्षण देख नहीं सके।”
उन्होंने बताया कि उनका छोटा पुत्र निशांत कुमार वर्तमान में जीडीसी नालंदा, भागंबीघा में डेंटल के सेकेंड ईयर के छात्र हैं।

1000701461

परिजनों और ग्रामीणों ने कहा कि प्रो. अनिल कुमार ने जीवन भर समाज के लिए जो अच्छे कार्य किए, वे हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। स्वर्गीय प्रो. अनिल कुमार, हरिहर ठाकुर के द्वितीय सुपुत्र थे। हरिहर ठाकुर तुंगी पंचायत के भूतपूर्व मुखिया रह चुके हैं।

श्रद्धांजलि सभा में उनके छोटे भाई अभिनाश कुमार, अजय कुमार, उनके पुत्र विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, निशांत कुमार सहित बड़ी संख्या में परिजन एवं ग्राम के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *