नवरात्रि पर कारगिल चौक राणाबीघा में माता रानी की प्रतिमा का अनावरण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना

0
WhatsApp Image 2026-10-18 at 7.18.52 AM

डॉ. रणबीर कुमार सिन्हा ने माता रानी के चरणों में किया नमन, श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

बिहारशरीफ, नालंदा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शहीद जगदेव चौक/कारगिल चौक, राणाबीघा में भक्तिमय माहौल के बीच माता रानी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। ई-लर्निंग किड्स प्ले स्कूल के निदेशक एवं अधिवक्ता डॉ. रणबीर कुमार सिन्हा उर्फ राजेश जी ने माता रानी के चरणों में नमन करते हुए प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से अपने वार्ड सहित पूरे शहर के लोगों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए। जय नवरात्रि, जय मां दुर्गा और माता रानी की जय के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया तथा माता रानी से सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

मौके पर डॉ. सिन्हा ने कहा कि नवरात्रि आस्था, भक्ति और शक्ति की उपासना का पावन पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि इस पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा आपसी एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करें।

कार्यक्रम में कर्पूरी छात्रावास के अधीक्षक प्रो. डॉ. आनंद कुमार वर्मा, सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राहुल कुमार, अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार, राधा कृष्णा उत्सव केंद्र के प्रो. शिवेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. उमेश कुमार, रोहित राज, मुकेश सिंह, पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू कुमार, मोती केवट और पूर्व मुखिया कामता केवट सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *