राणाबीघा स्थित मां दुर्गा पंडाल में प्रतिमा का अनावरण, सुख-शांति व समृद्धि की कामना

0
IMG-20250930-WA0052

बिहार शरीफ (नालंदा) : नालंदा जिला मुख्यालय स्थित शहीद जगदेव चौक, कारगिल पार्क राणाबीघा मे मां दुर्गा जी के भव्य पंडाल में प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह अनावरण डॉ. रणबीर कुमार सिन्हा उर्फ राजेश अधिवक्ता, निदेशक ई-लर्निंग किड्स प्ले स्कूल, किसानबाग द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर डॉ. सिन्हा ने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से वार्ड नंबर 49 की समस्त जनता एवं जिलेवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व आस्था, भक्ति और एकजुटता का प्रतीक है। माता दुर्गा शक्ति और साहस की प्रतीक हैं, उनके आशीर्वाद से समाज में सद्भाव और खुशहाली बनी रहती है।

1000964264

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और “जय माता दी” के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *