गली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल

0

संजीव कुमार बिट्टू की रिपोर्ट,

हिलसा (नालंदा)। हिलसा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में शुक्रवार की रात गली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक पक्ष से कमलेश सिंह के 45 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार और 52 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार सक्सेना घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से स्वर्गीय जगदीश लाल की 65 वर्षीय पत्नी मालती देवी तथा 30 वर्षीय पुत्र हरिंदर लाल जख्मी हो गए।

घायल रंजीत कुमार सक्सेना ने शनिवार सुबह इलाज के दौरान बताया कि पड़ोसी हरिंदर लाल के साथ गली को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर शुक्रवार की रात करीब 8 बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडों से हमला किए जाने से चार लोग घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

इस संबंध में अभिजीत कुमार, थानाध्यक्ष हिलसा थाना ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!