बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

0
WhatsApp Image 2026-07-01 at 8.52.52 PM

सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

पटना, संवाददाता। बिहार विधान परिषद के उप भवन सभागार में बुधवार को नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समारोह में शामिल हुए और नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

शपथ ग्रहण समारोह में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने नवनिर्वाचित 10 विधान पार्षदों को संविधान के प्रति निष्ठा, पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सदस्यों में निशांत, ललन प्रसाद, अनिल ठाकुर, अशरफ अंसारी, पवन सिंह, डॉ. भारती मेहता, श्रीमती शिवरानी देवी, श्रीमती शीला पंडित, संजय प्रकाश एवं डॉ. सुनील कुमार सिंह शामिल हैं।

समारोह के दौरान नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी सदस्यों का अभिवादन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में विधान परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नवनिर्वाचित सदस्य जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सदन में उठाते हुए राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, विधान परिषद के सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। पूरे समारोह के दौरान गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *