1978 से मलमास में सेवा देती आ रही है अस्थायी पटेल धर्मशाला :मलमास मेला के दौरान पटेल धर्मशाला में होगी रहने व खाने की बेहतर व्यवस्था : मंत्री श्रवण कुमार

0
IMG-20260510-WA0116

राजगीर(नालंदा)। मलमास मेला के दौरान राजगीर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी पटेल धर्मशाला खोला जायेगा। इसमें हर धर्म व समाज के लोगों के लिए रहने व खाने की व्यवस्था होगी। धर्मशाला को बेहतर तरीके से चलाना है। मलमास मेला 17 मई से शुरू होगी। धर्मशाला भी लोगों के लिए 17 मई से चालू कर दिया जायेगा। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी होगी। ये बातें ग्रामीण विकास सह सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को धुर्वा मोड़ के पास स्थित ममता होटल में मेला में खोली जानी वाली अस्थायी पटेल धर्मशाला की तैयारी बैठक में कहीं। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में मलमास मेला को बेहतर से बेहतर रूप देने का काम किया था। इस बार भी एनडीए की सरकार में मेला को बेहतर बनाया जा रहा है। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर तरह की सुविधा मुहैया करायी जायेगी। मंत्री ने कहा कि राजगीर में 1978 से धर्मशाला खोला जा रहा है। हर बार मेला में लोगों के लिए ठहरने व खाने की व्यवस्था की जाती रही है। मंत्री ने पटेल धर्मशाला से जुड़े लोगों व समाजसेवियों को धर्मशाला संचालन के लिए कमेटी बनाकर काम करने को कहा।

धर्मशाला का प्रचार-प्रसार करें। जगह-जगह पर राजगीर से लेकर हिसुआ तक होर्डिंग लगाएं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार करें। इस बार बेहतर से बेहतर व्यवस्था करें ताकि आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। अस्थायी पटेल धर्मशाला में फोन की सुविधा, पानी की सुविधा, खाना की सुविधा, ठहरने के लिए पर्याप्त कमरों की सुविधा करें। मंत्री ने कहा कि राजगीर को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व पटल पर उभारने का काम किया है। इस कारण इस मेला में लाखों की संख्या में श्रद्धालु राजगीर आयेंगे। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि धर्मशाला में बेहतर व्यवस्था हो। हर धर्म व समाज के लोग आकर ठहर सकें। वैसे लोगों को जिनको कहीं सहारा नहीं मिला हो उनके लिए धर्मशाला एक बेहतर आश्रय स्थल बन सके। इस मौके पर समाजसेवी सह रोटेरियन रामकृष्णा प्रसाद, रोटेरियन डॉ. बिमलेन्द्र कुमार सिन्हा, किसान रामचन्द्र प्रसाद सिन्हा, जदयू नेता मुन्ना कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह, जदयू नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, मेयार पैक्स अध्यक्ष अरूण कुमार चंचूल, वार्ड पार्षद मीरा कुमारी, पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुमार, रजनी कुमार, अलेन्द्र कुमार सिन्हा, कुमार वेदनिधि, रामजी यादव, तारकेश्वर प्रसाद, अनिल कुमार शशि, देवेन्द्र कुशवाहा, अजीत कुमार वर्मा, किशोरी रविदास, कुमार बिरेन्द्र प्रियदर्शी, अरुण कुमार, सेवानिवृत शिक्षक मन्नु प्रसाद, मनोज कुमार, सेवानिवृत शिक्षक रामचन्द्र प्रसाद, विजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

sofachair 1

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *