शहीद जवान सिकंदर रावत को तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि, RJD ने दी एक लाख की आर्थिक मदद: शहीद का दर्जा देने की मांग

0
Screenshot_20250519_194424_Gallery

बिन्द (नालंदा) : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को नालंदा जिले के बिंद प्रखंड स्थित उतरथू गांव पहुँचे। वे हाल ही में देश के लिए शहीद हुए सेना के जवान सिकंदर रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके परिजनों से मुलाकात करने पहुँचे थे।

तेजस्वी यादव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “यह क्षति केवल एक परिवार की नहीं, पूरे राज्य और देश की है। सिकंदर रावत पर पूरे बिहार को गर्व है। उन्हें हाल ही में सेना में नौकरी मिली थी, लेकिन देश के लिए उन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी।”

1000666582

उन्होंने बताया कि शहादत की खबर मिलते ही उन्होंने जवान की पत्नी से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की थी और मिलने का वादा किया था, जिसे अब निभाया गया है।

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से मांग की कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सैनिकों को ‘शहीद’ का दर्जा देने की स्पष्ट नीति बनाई जाए। उन्होंने कहा कि इससे जवानों को सम्मान मिलेगा और उनके परिवारों को पर्याप्त सहायता मिल सकेगी।

तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार द्वारा घोषित सहायता राशि को तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की और कहा कि वे स्वयं मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखकर 50 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने का अनुरोध करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि RJD की ओर से शहीद परिवार को तत्काल एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है।

1000666583

इस मौके पर अनिल कुमार अकेला ने कहा कि शहीद सिकंदर रावत के परिवार को सरकार की ओर से 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही, उनकी पत्नी को मानवीय आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, ताकि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिले

उन्होंने आगे कहा, “यह परिवार अत्यंत गरीब है। घर में शौचालय तक नहीं है और पूरे परिवार की जिम्मेदारी केवल एक ही व्यक्ति पर थी। बच्चों की पढ़ाई की भी व्यवस्था होनी चाहिए। राज्य सरकार को इस परिवार की स्थिति का संज्ञान लेकर शीघ्र सहायता प्रदान करनी चाहिए।”

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *