विवेकानंद क्लासेस के छात्रों ने किया जिले का नाम रोशन, सिमुलतला प्रीलिम्स में 28 छात्रों का शानदार चयन

0
IMG-20241210-WA0054

बिहार शरीफ (रजनीश किरण) : बिहार शरीफ मुख्यालय के कचहरी रोड स्थित विवेकानंद क्लासेस के छात्रों ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन का परचम लहराया है। छात्रों ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रीलिम्स परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष, संस्थान ने अपने 28 छात्रों का सिमुलतला प्रीलिम्स में चयन सुनिश्चित किया है। यह नालंदा जिले के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि यह प्रदर्शन पिछले वर्षों की उपलब्धियों को भी पीछे छोड़ता है। विद्यालय प्रबंधन संजीव कुमार ने बताया कि उनके शिक्षक दिन-रात मेहनत कर छात्रों को सफलता की ओर प्रेरित कर रहे हैं।

संस्थान के संचालकों ने बच्चों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम छात्रों को न केवल परीक्षा की तैयारी में मदद करती है, बल्कि उन्हें बेहतर व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

यह उपलब्धि न केवल विवेकानंद क्लासेस, बल्कि पूरे नालंदा जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

1000389257 4

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *