25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2026-08-26 at 6.31.14 AM

एसपी हृदय कांत के पदभार संभालने के बाद नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज

सारे। नालंदा के नए पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में सारे थाना पुलिस ने मंगलवार को जिराईन मोड़ के पास छापेमारी कर 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान सारे थाना क्षेत्र के फग्गू बिगहा गांव निवासी स्व. नौरंगी यादव के पुत्र बिरजु यादव के रूप में की गई है।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जिराईन मोड़ के आसपास एक व्यक्ति नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से 25 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।

एसपी हृदय कांत के पदभार संभालने के बाद नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *