रवींद्र कान्हेरे बने विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्षविद्या भारती की तीन दिवसीय साधारण सभा बैठक संपन्न

0
IMG-20250413-WA0067

राजगीर (नालंदा): विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की तीन दिवसीय साधारण सभा की बैठक राजगीर स्थित पूज्य तपस्वी जगजीवन जी महाराज सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को संपन्न हुई। यह बैठक 11 अप्रैल से चल रही थी। बैठक के अंतिम दिन संस्थान के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता विद्या भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी ने की, जबकि संचालन विवेक शेंडे ने किया।

इस चुनाव में प्रोफेसर रवींद्र कान्हेरे को विद्या भारती का अखिल भारतीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। वे आगामी तीन वर्षों तक इस पद पर कार्यभार संभालेंगे। चुनाव पश्चात प्रोफेसर रंजीत कुमार वर्मा और डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी ने संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

1000607348

मूलतः मध्य प्रदेश से संबंध रखने वाले प्रो. रवींद्र कान्हेरे ने अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ज़मीन पर प्रभावी रूप से उतारने की रहेगी। इसके लिए सरकार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों और सज्जन शक्तियों को जोड़कर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इस साधारण सभा बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से 271 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह सभा ‘लघु भारत’ की छवि प्रस्तुत कर रही थी, जहाँ विविधता में एकता की झलक दिखाई दी।

1000607157

शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही देश की अग्रणी संस्था विद्या भारती अब बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी विशेष बल देगी।

इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद खेतान, जैनपाल जैन, कमल किशोर सिन्हा, क्षेत्रीय सह मंत्री राणा पुरुषोत्तम कुमार सिंह, डॉ. ज्वाला प्रसाद, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम, प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, रामलाल सिंह, नकुल कुमार शर्मा, भरत पूर्वे, प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Hindi

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *