नालंदा जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

0
IMG-20260112-WA0015

बिहारशरीफ (नालंदा)। नालंदा जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम, धनेश्वरघाट, बिहारशरीफ में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, महासचिव एवं लोकप्रिय सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने की।

इस अवसर पर नरेश प्रसाद अकेला ने प्रियंका गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें, ताकि वे आगे भी गरीबों, वंचितों और शोषितों की आवाज मजबूती से उठाती रहें। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जी आज देश में जन-जन की आवाज बनकर उभर रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने भी प्रियंका गांधी जी के उज्ज्वल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

इस मौके पे प्रो. फरहत जवी, मो. इंतिआज़ आलम (अधिवक्ता), रमेश पासवान, हरिहरनाथ, दिलीप कुमार सिन्हा, प्रभात कुमार, डॉ. अवधेश प्रसाद, अनिल कुमार चंद्रवंशी, हरि सिंह सिंगर, नजमी इंतिआज़, सेंटू कुमार, सर्वेश कुमार, धनंजय पटेल, नवीन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *