पुलिस ने दो लोगों को शराब व देशी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार

0
IMG-20260218-WA0154

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।
राजीव लोचन की रिपोर्ट…

राजगीर(नालंदा)। एसटीएफ पटना द्वारा जारी अलर्ट के बाद गिरियक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को अवैध शराब और हथियार के साथ मंगलवार की रात में धर दबोचा। पकड़े गये आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस तथा भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने शराब ले जाने वाली बाइक को भी जप्त किया। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मंगलवार को एसटीएफ पटना से सूचना मिली कि अजय यादव उर्फ आजो अपने सहयोगी अरविन्द कुमार एवं अन्य अपराधियों के साथ पुलिस छापामारी दल पर गोली चलाने की योजना बना रहा है। सूचना पाकर गिरियक थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को जानकारी दी। रात साढ़े नौ बजे गुप्त सूचना मिली कि अजय यादव उर्फ आजो अपने साथी के साथ हथियार लेकर अवैध शराब बिक्री के उद्देश्य से राजगीर मोड़ की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर राजगीर मोड़ के पास सघन वाहन जांच चलाया गया। 10 बजे रात संगत मोड़ से नहर रोड होते हुए एक मोटरसाइकिल तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर चालक ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। डीएसपी ने बताया कि
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे सफेद प्लास्टिक बोरे से 200-200 एमएल के 68 पाउच देशी शराब बरामद किया गया है। वहीं अजय यादव के कमर से एक लोडेड देशी पिस्तौल और अरविन्द कुमार के पैंट की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर एक किराये के मकान से रॉयल स्टेग की 46 बोतल (375 एमएल), रॉयल चैलेंजर की 12 बोतल (375 एमएल), शराब पैकिंग रैपर के दो बंडल एवं एक सीलिंग मशीन जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा इस कांड में शामिल लोगों का नाम भी पुलिस को बताया गया है, जिसे फिलहाल गोपनीय रखा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध गिरियक थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निचली बाजार, थाना गिरियक, जिला नालंदा के रहने वाले हैं। छापामारी दल में गिरियक थाना अध्यक्ष श्रीकांत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक विभाकर चौधरी, राजेश कुमार एवं अन्य जवान थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *