तीसरी पुण्यतिथि पर समाजसेवी को लोगों ने किया याद :समाज के लिए अनुकरणीय रहेंगे रामस्वरूप जी : श्यामदेव राजवंशी

0
IMG-20260309-WA0036

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।

राजीव लोचन की रिपोर्ट…

राजगीर(नालंदा)।
लोगों के द्वारा किये गये काम हमेशा ही याद रखे जाते हैं। अपने जीवन में अच्छे काम करें। हमेशा ही लोगों के लिए अनुकरणीय बने रहेंगे। ये बातें पूर्व उप मुख्य पार्षद सह वार्ड पार्षद श्यामदेव राजवंशी ने रविवार को राजवंशी मार्केट में समाजसेवी रामस्वरूप प्रसाद के तीसरी पुण्यतिथि पर कहीं। उन्होंने कहा कि रामस्वरूप प्रसाद जी मृदु भाषी थे। सबों से बेहतर व्यवहार करते थे। उनको समाज के लोग भी काफी पसंद करते थे। भारतीय अनार्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्पति कुमार ने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती है। हम सबों को उनके बताये रास्ते पर चलकर ही काम करना होगा। वे हमारे लिए हमेशा आदर्श बने रहेंगे। इससे पहले सुख नारायण गुप्ता ने रामस्वरूप प्रसाद जी के तीसरी पुण्यतिथि पर अपने बात रखी और उन्हें याद किया। इस मौके पर राजेन्द्र राजवंशी, अधिवक्ता धीरेन्द्र कुमार, अधिवक्ता विश्वनाथ प्रसाद, पुरषोतम प्रसाद, आनंदी राजवंशी, कारू राजवंशी, गोरेलाल राजवंशी, सौरव कुमार, श्वेता राजवंशी, रानी अमर राज, सुनीता कुमारी, सदन राजवंशी, बबलू कुमार, नीतू देवी, सुनील राजवंशी, उदय राजवंशी, वार्ड पार्षद कविता कुमारी, मनोहर कुमार चौधरी, सहित अन्य ने उन्हें याद किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *