मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर 1 मार्च को कल्याण बीघा में ‘विकास दिवस’, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

0
IMG-20260227-WA0062

राकेश कुमार की रिपोर्ट,

हरनौत (नालंदा)। नीतीश कुमार के 1 मार्च को होने वाले जन्मदिन को उनके पैतृक गांव कल्याण बीघा में ‘विकास दिवस’ के रूप में मनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण इस दिन को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारी में जुटे हैं।

नगर पंचायत हरनौत के वार्ड संख्या 12 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कमलेश कुमार उर्फ पिंटू, जदयू नेता कक्कू सिंह, संजय कांत सिंह, अवधेश सिंह, इंजीनियर रवि शंकर कुमार, रविकांत कुमार, रामप्रवेश सिंह तथा चंद्रोदय कुमार उर्फ मुन्ना ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में बिहार को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि आज बिहार कहलाना गर्व की बात है और राज्य शिक्षा, खेल, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए कल्याण बीघा स्थित स्मृति वाटिका में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। 1 मार्च को राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ता पटना में एकत्रित होकर सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ कल्याण बीघा पहुंचेंगे और ‘विकास पुरुष’ के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाएंगे।

इस अवसर पर स्मृति वाटिका के समीप स्थित देवी स्थान परिसर में होली मिलन समारोह एवं देव पूजा का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय लव कुश सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुशवाहा अपने सदस्यों के साथ कल्याण बीघा पहुंचे और व्यवस्था का निरीक्षण किया।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अंतिम चरण की तैयारियां की जा रही हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *