महासप्तमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन

0
WhatsApp Image 2026-10-18 at 6.19.18 AM

पटना के खाजपुरा, राजा बाजार, शेखपुरा और गर्दनीबाग में की पूजा-अर्चना, बिहार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

पटना। महासप्तमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव, शिव मंदिर खाजपुरा; श्री दुर्गा पूजा समिति, राजा बाजार महावीर स्थान; श्री दुर्गा आश्रम मंदिर पूजा समिति, शेखपुरा तथा श्री श्री दुर्गा पूजा समारोह, गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी के पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दुर्गा पूजा के पावन पर्व पर उन्होंने सभी बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया।

महासप्तमी के अवसर पर राजधानी पटना में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *