एशियन पैरा गेम्स के लिए नालंदा के झंडू कुमार का भारतीय दल में चयन, हरनौत में हर्ष

0
IMG-20261005-WA0012

हरनौत बाजार निवासी पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार का जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए भारतीय दल में चयन होने पर नालंदा में हर्ष का माहौल है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग की स्वीकृति के अनुसार भारतीय दल में 8 खेल विधाओं के कुल 128 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें पैरा पावरलिफ्टिंग के 8 खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता आगामी 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित होगी।
झंडू कुमार के चयन पर नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा, सचिव कुंदन कुमार पांडे, हरनौत नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुरेश सिंह सहित पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों ने बधाई दी।
अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि झंडू का चयन नालंदा के पैरा खेलों के लिए गौरव की बात है। सचिव कुंदन कुमार पांडे ने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और संघर्ष से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है।
समाजसेवी सुरेश सिंह ने कहा कि झंडू के परिजन हरनौत बाजार में फुटपाथ पर आलू बेचकर परिवार चलाते हैं। हरनौत से जापान तक का उनका सफर संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी है। उन्होंने कहा कि झंडू की उपलब्धि पर हरनौत नगर पंचायतवासी गर्व महसूस कर रहे हैं।एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने झंडू कुमार को एशियन पैरा गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *