नालंदा की बेटी स्मृति आनंद ने यूपीएससी में लहराया परचम, ऑल इंडिया 368वीं रैंक

0
IMG-20260307-WA0061

प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट,

बिहारशरीफ (नालंदा)। नालंदा जिले के घोसरावां गांव की बेटी स्मृति आनंद ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। स्मृति ने ऑल इंडिया 368वीं रैंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

वर्तमान में स्मृति आनंद लखीसराय में अवर निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। यूपीएससी परीक्षा में उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव घोसरावां में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

ग्रामीणों का कहना है कि स्मृति आनंद की यह सफलता पूरे इलाके के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उनकी उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ा है। लोगों को उम्मीद है कि उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवा भी उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *