नालंदा कॉलेज में नए प्राचार्य Prof. R.P. Kachchhway का सम्मान समारोह आयोजित

0
Screenshot_20250605_190320_WhatsApp

बिहार शरीफ (नालंदा) : नालंदा जिला मुख्यालय स्थित नालंदा कॉलेज, बिहारशरीफ में नवनियुक्त प्राचार्य प्रो. आर.पी. कच्छवे (Prof. R.P. Kachchhway) के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रो. कच्छवे को कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर छात्र जनता दल (यू), पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय नालंदा इकाई की ओर से विश्वविद्यालय अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में शॉल, बुके और माला पहनाकर प्राचार्य का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व प्राचार्य प्रो. आर.के. सिंह को हटाकर नए प्राचार्य की नियुक्ति की गई है। उन्होंने इस नियुक्ति को छात्रों के संघर्ष और उम्मीद की जीत बताया। साथ ही कुलपति महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा,

“यह केवल एक स्वागत नहीं, बल्कि एक नई उम्मीद का स्वागत है।”

प्राचार्य प्रो. आर.पी. कच्छवे ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनके नेतृत्व में कॉलेज में शिक्षा, अनुशासन और विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने छात्रहित में ठोस कार्य करने का आश्वासन भी दिया।

1000688014

इस अवसर पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष राजेश कुमार के साथ छात्र नेता गौरव कुमार, शिवम कुमार, बलवीर, अभिषेक कुमार, रौशन कुमार, विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और जदयू के अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूरे कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया और छात्रों में भविष्य को लेकर नई ऊर्जा का संचार हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *