नालंदा में एमएलसी नवल किशोर यादव ने चुनाव प्रचार की शुरुआत, शिक्षकों से मांगा समर्थन

0
20260504_144440

बिहारशरीफ (नालंदा)। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद सदस्य नवल किशोर यादव ने नालंदा जिले में अपने चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान वे बिहारशरीफ स्थित महात्मा बुद्ध हीरामन महाविद्यालय, पतुआना पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

प्रचार अभियान के तहत उन्होंने सोगरा कॉलेज और अल्लामा इकबाल कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षकों से संवाद स्थापित किया और समर्थन की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर खुशी जताई। इस अवसर पर उन्होंने नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन नवीन एवं सम्राट चौधरी सहित पार्टी नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत पश्चिम बंगाल में बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, वहीं असम में एनडीए की वापसी भी उत्साहजनक है।

sofachair 1

इस दौरान भागवत प्रसाद को अपना मित्र बताते हुए उन्होंने कहा कि वे उनसे मिलने हमेशा आते रहते हैं। वहीं महाविद्यालय के सचिव भागवत प्रसाद ने विश्वास जताया कि इस बार भी नवल किशोर यादव भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे और उनका समर्थन हमेशा बना रहेगा।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. कुसुम कुमारी, निशा कुमारी, मनीष कुमार, गौतम कुमार, सुम्मी रानी, पूजा प्रिया सहित कई शिक्षक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कंटेंट से 5 वायरल हेडिंग बनाएं

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *