सड़क दुर्घटना में मनीष कुमार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
IMG-20250612-WA0004

कतरीसराय (नालंदा) : कतरीसराय थाना क्षेत्र के कोरीबिगहा गांव निवासी अभय पासवान के 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मनीष कुमार मोटरसाइकिल से किसी कार्य के सिलसिले में ओयाव बाजार जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि मनीष कुमार की शादी इसी वर्ष मार्च 2025 में हुई थी। उनकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
स्थानीय लोगों की सहायता से मनीष को आनन-फानन में पावापुरी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *