सरमेरा में ऑर्केस्ट्रा अड्डे पर बड़ी कार्रवाई: दिल्ली टीम के साथ छापेमारी, 6 नाबालिग लड़की सहित 13 महिलाओं का रेस्क्यू, संचालक गिरफ्तार

0
Screenshot_20260224_041350_WhatsApp

रानी सिन्हा की रिपोर्ट,

सरमेरा (नालंदा)। नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन , नई दिल्ली के आदेश पर दिल्ली से आई विशेष टीम के समन्वय में सरमेरा बाजार में छापेमारी कर 13 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

दिल्ली से आई टीम में अक्षय पांडेय (इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर, रेस्क्यू फाउंडेशन, दिल्ली), वीरेंद्र कुमार सिंह (डायरेक्टर, मिशन मुक्ति फाउंडेशन, दिल्ली), सिद्धांत घोष (रेस्क्यू एंड रिलीफ फाउंडेशन, पश्चिम बंगाल) शामिल थे। इनके साथ जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य धनंजय कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई/चाइल्ड हेल्पलाइन नालंदा के जिला प्रबंधक रंजन कुमार पाठक तथा प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, नालंदा से अब्दुल मलिक खान, शैलेन्द्र प्रसाद और पूजा पांडेय मौजूद थे। पूरी कार्रवाई का समन्वय एसपी नालंदा के निर्देश पर किया गया।

इसके बाद महिला थाना, एएचटीयू नालंदा, पुलिस लाइन बल एवं सरमेरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर सरमेरा बाजार के चेरो रोड स्थित एल.के. प्रताप (पिता अर्जुन ठाकुर) के मकान में संचालित ऑर्केस्ट्रा अड्डे पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान 6 नाबालिग सहित कुल 13 महिलाओ को मुक्त कराया गया तथा एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया। रेस्क्यू की गई सभी नाबालिग बालिकाएं उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र की निवासी बताई गई हैं। ऑर्केस्ट्रा संचालक भी उसी क्षेत्र का रहने वाला है।

सरमेरा थाना अध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने बताया कि रेस्क्यू की गई बालिकाओं को महिला सिपाहियों की सुरक्षित अभिरक्षा में थाना लाया गया। इसके बाद उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

साथ ही, सरमेरा थाना में ऑर्केस्ट्रा संचालकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *