नालंदा में लोजपा (रामविलास) का “बहुजन भीम संवाद समागम रैली” 29 जून को, चिराग पासवान भरेंगे हुंकार, तैयारी जोरो पे

0
IMG-20250622-WA0216

नालंदा/बिहार शरीफ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान का आगमन आगामी 29 जून 2025 को नालंदा जिले के राजगीर में होने जा रहा है। चिराग पासवान इस दिन “बहुजन भीम संवाद समागम रैली” को संबोधित करेंगे और नालंदा की धरती से हुंकार भरेंगे।

इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए “बहुजन भीम संवाद” टीम जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

1000716021 edited

लोजपा (रामविलास) के नालंदा जिला प्रवक्ता सौरभ मिश्रा ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए तिउरी, अलौदिया, लोटन, मोहिद्दीनपुर, उपरावा, महानंदपुर समेत कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। इन गांवों में बैठकें आयोजित कर लोगों को आगामी बहुजन भीम संवाद समागम रैली की जानकारी दी जा रही है।

1000716023

रैली को लेकर लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जनसंपर्क अभियान के दौरान सौरभ मिश्रा के साथ सुंदर पासवान, अनुज पासवान, योगेंद्र पासवान, रोशन पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *