खाजा दुकान कर्मी को मार-मार किया जख्मी इलाज के दौरान हुई मौत।परिजन ने लगाया दुकानदार पर हत्या का आरोप।

0
Screenshot_20260217_223546_WhatsApp

राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर नालंदा, सिलाव बायपास स्थित हीरा खाजा भंडार दुकान में काम करने वाले कर्मी का इलाज के दौरान सोमवार की रात पावापुरी बीम्स में मौत हो गया।मृतक कर्मी के परिजनों ने खाजा दुकानदार को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज किया है।मृतक कर्मी की पहचान परवलपुर थाना क्षेत्र के बदौनी निवासी उदल राम के 44 वर्षीय बिंदु प्रसाद के रूप में किया गया है।घटना की जानकारी प्राप्त होने पर सिलाव पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।


वहीं मामले को रफा दफा करने के लिए खाजा दुकानदार के द्वारा थाना परिसर में ही मृतक के परिजन पर दवाव बनाते हुए 03 लाख रुपये देने की बात कही जा रही है।

1001262069

बताया जा रहा है कि कर्मी के साथ खाजा दुकानदार ने बहुत ही अमानवीय रूप से अपने पुत्रों और सहयोगियों के साथ मिलकर बीते 7 फरवरी को जमकर मारपीट किया था,गंभीर हालत में कर्मी जान बचाकर वह पास सीमा गांव अपने साढू के पास चला गया,स्थिति बिगड़ते देख उसे 12 फरवरी को पैतृक गांव बदौनी ले जाया गया,जहां से परिजन इलाज हेतु पावापुरी बीम्स में भर्ती कराया था।


मृतक के पत्नी पूजा देवी एवं बहन प्रतिमा देवी ने बताया कि हीरा खाजा भंडार सिलाव में करीब तीन साल से काम करते थे, पूजा ने बताई की पति ने बताया कि मेरा कोई दोष नहीं था लेकिन मुझे जान मारने की नियत खाजा भंडार के संचालक पुत्र ने तीन चार लोगों के साथ मिलकर गर्म झंझरे से जमकर पीटा।बहन प्रतिमा ने बताया कि अब खाजा दुकानदार 03 लाख रुपये की प्रलोभन देते हुए हमलोगों पर दवाव बना रहा कि मामले को रफा दफा कर लो।

इस मामले में डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद ही पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है, शव को पोस्टमार्टम करवा दी गई है, मृतक के शरीर पर मारपीट का निशान और कूल्हे का हड्डी टूटी पाई गई है ,जिससे साफ जाहिर है कि कर्मी को अमानवीय तरीक़े से मारपीट की गई है।इस मामले में जो भी दोषी हैं उन सभी के ऊपर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश सिलाव थाना अध्यक्ष को दे दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *