इंटरमीडिएट परीक्षा: सदर SDO काजले वैभव को पहचान नहीं सकी पुलिस , साइकिल से सेंटर पहुंचे, परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

0
20250201_143443

नालंदा में इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। जिले में कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 42,357 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों की देरी से पहुंचने के कारण हंगामे की स्थिति बन गई।

एसडीओ काजले वैभव का निरीक्षण

सदर एसडीओ काजले वैभव नितिन साइकिल से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने निकले। जब वह बिहारशरीफ स्थित एसएस गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास पहुंचे तो मुख्य द्वार पर रुक गए। वहां तैनात पुलिसकर्मी उन्हें पहचान नहीं सका और हटने का इशारा करने लगा।

अभ्यर्थियों की नाराजगी

सोहसराय स्थित राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। इससे नाराज छात्राओं ने परीक्षा केंद्र के अंदर पथराव शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे के बाद छात्राएं एसएस गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क पर बैठ गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया।

1000482712

स्थानीय नेता का उकसावा और प्रशासन की कार्रवाई

मौके पर पहुंचे एक स्थानीय नेता ने भीड़ को उकसाया और बिहार सरकार व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करवाई। जाम की सूचना मिलने पर यातायात थानाध्यक्ष और बिहार थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर जाम हटाया।

सुरक्षा उपाय

किसान कॉलेज के पास भी इसी तरह का दृश्य देखने को मिला। पिछली बार निर्धारित समय के बाद भी कई अभ्यर्थी बाउंड्री पार कर परीक्षा केंद्र में घुस गए थे। इस बार सुरक्षा के मद्देनजर कई केंद्रों की बाउंड्री पर स्टील शीट लगाई गई हैं ताकि अवैध प्रवेश को रोका जा सके।

1000440444 2

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *