किसान कॉलेज, नालंदा में प्रधानाचार्य सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

0
Screenshot_20250528_071503_WhatsApp

बिहार शरीफ (नालंदा) : नालंदा जिला मुख्यालय स्थित प्रतिष्ठित किसान कॉलेज में बुधवार को एक गरिमामय प्रधानाचार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर कॉलेज के वर्तमान प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) उपेंद्र कुमार सिंह को उनके शिक्षण, प्रशासनिक योगदान एवं प्रेरणादायक नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह की शुरुआत कॉलेज प्रांगण में दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात कॉलेज के विभिन्न विभागों के शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य डॉ. सिंह को गुलदस्ता, शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया। पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और सम्मान के भाव से गूंज उठा।

1000677483

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्य डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह ने भावुकता से कहा:
“यह मेरे जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। जब एक शिक्षक को उसके अपने साथी शिक्षक, छात्र-छात्राएं और कर्मचारीगण इतना स्नेह और सम्मान देते हैं, तो वह शब्दों से परे होता है। यह सम्मान केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि पूरे किसान कॉलेज परिवार की मेहनत, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक है। मैं इस सम्मान के लिए सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

इस समारोह में रश्मि कुमारी, पूर्व प्रचार्य मणिकांत सहित कॉलेज के सभी विभागों के शिक्षक शिक्षकाये, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य, स्थानीय शिक्षा विद्वान और समाजसेवी भी मौजूद रहे, जिन्होंने डॉ. सिंह के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके नेतृत्व को प्रेरणादायक बताया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *