“किसान कॉलेज, सोहसराय में स्नातक तृतीय खंड (2022-2025) के छात्रों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन”

0
IMG-20250428-WA0092

बिहार शरीफ (नालंदा) : नालंदा जिला स्थित किसान कॉलेज, सोहसराय में स्नातक तृतीय खंड (सत्र 2022-2025) के छात्रों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रोफेसर रवीन्द्र नाथ सिंह, डॉ. सुधीर रंजन, डॉ. अवधेश द्विवेदी, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. अनिल कुमार तथा डॉ. बेबी कुमारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर प्रोफेसर रवीन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल छात्र-शिक्षक संबंधों को प्रगाढ़ बनाते हैं, बल्कि छात्रों को दीर्घकाल तक महाविद्यालय से जोड़कर भी रखते हैं। डॉ. सुधीर रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र ही किसी महाविद्यालय की आधारशिला होते हैं, अतः उनका सम्मान एवं विदाई एक श्रेष्ठ परंपरा की शुरुआत है। डॉ. बेबी कुमारी ने छात्रों को समय प्रबंधन के महत्व को समझाते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।

1000633900

सेमेस्टर 4 की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, विदाई गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं। समारोह में डॉ. कुशल देव कुमार, डॉ. प्रकाश साह, डॉ. जवाहर प्रसाद, डॉ. मनोरमा कुमारी, प्रिया कुमारी सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मी भी उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने भाग लेकर प्रकृति के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *