प्रशिक्षण पाकर बालिकाएं अपने अधिकार के प्रति होंगी संवेदनशील : अनिता कुमारी गुप्ता

0
IMG-20260219-WA0044

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।

राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर (नालंदा) : प्रशिक्षण से बालिकाओं में जन जागरूकता और नई चेतना का संचार होता है। ये बातें प्रशिक्षक मनोरमा रानी ने गुरुवार को काली बाड़ी राजगीर में हमारी पाठशाला फेज चार के किशोरियों के लिए अपने मासिक स्वास्थ्य और अधिकारों की जानकारी के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को के दौरान कहीं। एबीपीएम के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनिता कुमारी गुप्ता ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बालिकाएं अपने अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील होगी। कहा कि अपने बेटियों को जरूर पढ़ायें। शिक्षित होकर ही वह अपने परिवार व समाज के लिए काम करेगी। शिक्षा बहुत जरूरी है। कहा कि अपने बच्चों को जरूर शिक्षित करें। जिला स्तरीय प्रशिक्षक रमेश कुमार पान, हमारी पाठशाला परियोजना के समन्वयक एलॉयसियस, ओस्ता टीम सुपरवाइजर साहिल राज, एलॉयसियस ओस्ता द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत एवं संस्था के उद्गम एवं उनके कार्य को विस्तार पूर्वक बतायें। इस अवसर पर हमारी पाठशाला फेज चार के शिक्षक भीम पासवान, फिरोज कुमार, रूपा कुमारी, संगीता कुमारी, सुनीता कुमारी, शिवानी कुमारी, किरण कुमारी, आरती कुमारी, सोनू कुमार, सुमन कुमार, राजेश कुमार, दिनेश प्रसाद राजेश कुमार सहित 90 प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन बिहार वॉटर डेवलपमेंट सोसायटी सेवा केन्द्र द्वारा किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *