बिहार कैंसर सर्जिकल हॉस्पिटल में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

0
IMG-20250127-WA0122

बिहारशरीफ के नाला रोड स्थित बिहार कैंसर सर्जिकल हॉस्पिटल में 26 जनवरी को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि यह शिविर सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक चला, जिसमें 25 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 400 मरीजों की जांच की गई।

1000475674

डॉ. अमित कुमार ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य कैंसर जैसी घातक बीमारी की प्रारंभिक पहचान कर समय रहते मरीजों को उचित इलाज उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा, “अक्सर कैंसर का पता अंतिम चरण में चलता है, जिससे मरीज की जान बचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में शुरुआती जांच और जागरूकता बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया।” शिविर के दौरान मरीजों की कई प्रकार की जांच की गई।

समाज में कैंसर जागरूकता फैलाने का प्रयास

डॉ. अमित ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और समय पर इलाज के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना हॉस्पिटल का उद्देश्य है। कैंसर की शुरुआती पहचान से न केवल मरीज की जान बचाई जा सकती है, बल्कि इलाज को भी कम जटिल और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

1000473364

बिहार कैंसर सर्जिकल हॉस्पिटल की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में मदद मिलेगी।

bal bharti page 0001 1024x307 1

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *