एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया के दस दिवसीय नवीन आचार्य वर्ग का विधिवत समापन

0
IMG-20260228-WA0099

नालंदा। एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित दस दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का नालंदा अंचल में विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह का शुभारंभ अंचल संरक्षक डॉ. धनंजय कुमार एवं अंचल अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार चाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर अंचल अभियान प्रमुख मुन्नु कुमार, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक सह संच प्रशिक्षक ममता कुमारी सहित कुल 16 आचार्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान आचार्यों को पंचमुखी शिक्षा पद्धति के विभिन्न आयामों पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण में पंचमुखी शिक्षा के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, जागरण शिक्षा तथा संस्कार शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही प्राथमिक शिक्षा के सात प्रमुख विषयों—भाषा ज्ञान, अंक ज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, संस्कार शिक्षा तथा हस्तशिल्प—में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समापन अवसर पर डॉ. धनंजय कुमार ने कहा कि पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से गांवों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने बताया कि सुदूरवर्ती एवं पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शिक्षित करने में एकल अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आचार्यों को समाज के अंतिम पंक्ति तक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ तथा सभी प्रशिक्षित आचार्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार के लिए संकल्पित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!