पुलिस लिखी वाहन एवं ई रिक्शा के कारण पूरे दिन खंडहर मार्ग पर पर्यटकों को जाम से पड़ा जूझना।

0
IMG-20260228-WA0105

स्थानीय प्रशासन ई रिक्शा के आगे विवश और लाचार।

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर

राजीव लोचन की रिपोर्ट—
शनिवार का दिन नालंदा भग्नावशेष देखने आने वाले देशी व विदेशी पर्यटकों के लिए काफी ही डरावना भरा रहा। सुबह से शाम तक खंडहर मार्ग में कपटिया मोड़ से खंडहर द्वार तक पर्यटक जाम से जूझते रहे।आधे किलोमीटर की दूरी तय करने में देशी और विदेशी पर्यटकों को तीन घंटे से भी अधिक समय लगा।
जाम का मुख्य वजह खंडहर मार्ग में पुलिस की स्टीकर लगी वाहन सड़क पर ही पार्किंग किया जाना और इस मार्ग पर चलने वाले ई रिक्शा था। एक तरफ पर्यटकों की गाड़ी जहां कतार में बढ़ रही थी तो ई रिक्शा बेरोकटोक स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में ट्रैफिक नियमों को धज्जियां उड़ाते नजर आया।
स्थानीय थाना की गश्ती दल में मौजूद पदाधिकारी भी मूक दर्शक बन तमाशबीन रहे।

1001285829
सड़क पर पार्क किया गया पुलिस की स्टिकर लगी वाहन,


स्थानीय लोगों की पहल से किसी तरह बाहनो को कतारबद्ध कर पर्यटको को जाम से निजात दिलाया गया।इस दौरान ई रिक्शा चालकों ने जाम को हटाने का प्रयास कर रहे लोगों पर ही उलझ गया, कहा कि हमलोग को जैसे मर्जी वाहन चलाएंगे।स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करती है,ई रिक्शा चालकों पर नकेल कसने के बजाय प्रश्रय देने के कारण धीरे धीरे नालंदा मोड़ से लेकर खंडहर तक अक्सर जाम से यहाँ आने वाले पर्यटक परेशान हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *