चोरसुआ पंचायत में 77वें गणतंत्र दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन, पंचायत स्थापना दिवस की तैयारी से गांव में उत्साह

0
IMG-20260127-WA0001

रानी सिन्हा, संवाददाता

नूरसराय (नालंदा): आदर्श पंचायत चोरसुआ में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत सरकार भवन, चोरसुआ में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंचायत के मुखिया श्री चन्दन कुमार ने झंडोतोलन किया। झंडोतोलन के उपरांत भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया तथा विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ।

ग्राम सभा के दौरान पंचायत स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। साथ ही पंचायत के विकास एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। जीविका समूह द्वारा ग्राम सभा में VPRP (विलेज पॉवर्टी रिडक्शन प्लान) प्रस्तुत किया गया, जिसे ग्रामीणों ने सराहा।

1001213018

आने वाले दिनों में पंचायत स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पंचायत के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, न्यायिक एवं भौतिक विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को ग्राम पंचायत द्वारा सम्मानित करना तथा पंचायत के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देना है।

इस अवसर पर पंचायत के सरपंच डॉ. राकेश कुमार, उपमुखिया डॉ. संजीव कुमार, पंचायत प्रतिनिधि संजीव कुमार, ममता देवी, श्रवण मांझी, राजेश दास, पंचायत सचिव रंजन कुमार मंडल, किसान सलाहकार धर्मेन्द्र कुमार, कार्यपालक सहायक पंकज कुमार, विकास मित्र मीता कुमारी, जीविका सीएम गुड़िया कुमारी, समता देवी, समन्वयक चन्दन कुमार सहित सामाजिक कार्यकर्ता श्री सोहराय प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, नरेंद्र कुमार निराला, प्रमोद कुमार, श्रवण कुमार, राजीव कुमार, राजकुमार प्रसाद, सुभाष कुमार, प्रतिभा रानी, रामाशीष कुमार, संतोष कुमार “संटू”, प्रदीप कुमार विंदु, अनिल चौधरी, शिवकुमार दास, शकील अंसारी, गुड्डू समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

समारोह देशभक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों और पंचायत सशक्तिकरण के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *