बच्चे कल के भविष्य, दें बेहतर शिक्षा : डीएसपी,वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाया करतब

0
IMG-20260223-WA0003

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।

राजीव लोचन की रिपोर्ट…

राजगीर(नालंदा)। स्थानीय राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसका उद्घाटन स्कूल के अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन, उपाध्यक्ष डॉ. जीएस पीपारा, दारोगा पप्पू कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद इन्द्र मोहन सिंह निराला, कोषाध्यक्ष निलेश एस दोषी, कोलकाता हाईकोर्ट के अधिवक्ता अमित कुमार रायदानी ने संयुक्त रूप से किया। बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगायी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने शुभ दिन आयो, सिया राम सिया राम…, सांसों की माला, सोशल मीडिया, सेव वाटर, मानो तो मैं गंगा मां हूं, नौ देवी दुर्गा पर आधारित गीतों की प्रस्तुति से सबों का मन मोहा। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं। इन्हें बेहतर शिक्षा देना हम सबों का दायित्व बनता है।

1001272964

विद्यालय के अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन ने कहा कि विद्यालय अपने लक्ष्यों अनुसार अग्रसर आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में और बेहतर करे इस पर विद्यालय प्रबंधन को पूरा ध्यान रहेगा। विद्यालय ने शैक्षणिक गतिविधि से लेकर अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर एक नया कीर्तिमान साबित किया है। विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. जीएस पीपरा ने कहा बच्चे शिक्षा अध्ययन कर समाज के एक अच्छे नागरिक बनें। वे देश के विभिन्न जगहों पर जाएं और अपने समाज का नाम रौशन करें। अंतरदेवी बाघमार एवं निलेश एस दोषी ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा अध्ययन करने वाले बच्चों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा से लेकर सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भी सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन कर रहा है। यह गौरव की बात है। पाण्डुपोखर के प्रभास कुमार ने कहा कि आज के समय में जिस तरह की शिक्षा की जरूरत है उसे तरह की शिक्षा विद्यालय के द्वारा दिया जा रहा है। इस अवसर पर कोलकता हाईकोर्ट के अधिवक्ता अमित कुमार रायदानी, अंतरा साव, संरक्षक मंजू प्रेम भंडारी, मंत्री मंजू सुराणा, सह मंत्री रेखा भंडारी, मंजू गोलक्षा, सारिका जैन, सबिता जैन, चंचला बोथरा, प्रेम जी कर्णावत, पवन भाई बाफना, प्रेमलता पूनमिया, ज्ञानेंद्र पांडेय, इन्द्र मोहन सिंह निराला, गिरजानंदन पांडेय, वाल्मीकि उपाध्याय, दीनानाथ उपाध्याय, ममता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!