एनसीसी कैंप से अनुशासन और राष्ट्र सेवा का संकल्प लेकर लौटे कैडेट्स :कैडेटों को बनाना है भविष्य का अनुशासित नागरिक : कर्नल राजेश बाहरी

0
IMG-20260510-WA0107

राजगीर(नालंदा)। राष्ट्र के प्रति हमेशा समर्पित रहें। अनुशासन बहुत जरूरी है। कैडेटों को भविष्य का अनुशासित नागरिक बनना है। ये बातें 30 बिहार बटालियन एनसीसी के कैम्प कमांडेंट सह कमान अधिकारी कर्नल राजेश बाहरी ने रविवार को महाबोधि महाविद्यालय में चल रहे 30 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित नौ दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) के समापन में कहीं। कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना है। यहां सीखी गई ड्रिल, फायरिंग और अनुशासन की बातें न केवल एनसीसी की परीक्षाओं में काम आएंगी, बल्कि जीवन के हर मोड़ पर कैडेट्स को सफल बनाएंगी। सोमवार को सभी कैडेट्स को कैंप सर्टिफिकेट प्रदान कर उन्हें घर के लिए रवाना किया जाएगा। ​कैंप के अंतिम चरण में पीआई स्टाफ के देखरेख में ड्रिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कैडेट्स के टर्नआउट, कमांड पालन और प्रस्तुति क्षमता को परखते हुए ‘बेस्ट कैडेट’ का चयन किया गया।

ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार मदन सिंह मेहता के नेतृत्व में ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें सेना, एनसीसी और सामान्य ज्ञान पर आधारित सवालों का कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक जवाब दिया। ​तकनीकी सत्र के दौरान सूबेदार विशाल पांडेय ने कैडेट्स को ‘इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग’ विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आगाह किया कि डिजिटल युग में साइबर अपराधी सक्रिय हैं। उन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग, ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध लिंक से दूर रहने की सलाह देते हुए कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। ​समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल राजेश बाहरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान बटालियन के पीआई स्टाफ, जेसीओ और विभिन्न कॉलेजों के एनसीसी अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *