कतरीसराय में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

0
IMG-20250324-WA0075

कतरीसराय (नालंदा) : स्थानीय थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शराब के हॉट स्पॉट चिन्हित कर कतरीडीह, मायापुर, बज़राचक एवं कमलबिगहा में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान कमलबिगहा गांव से पिंटू तांती और हीरा कुमार (दोनों पिता गणपत तांती, साकिन कमलबिगहा, थाना कतरीसराय) को 37 लीटर अंग्रेजी शराब (375 मि.ली. के 101 बोतल) के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, कच्ची शराब बनाने के लिए रखे गए 200 लीटर छोवा को भी विनष्ट कर दिया गया।

1000570854

इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि यह विशेष अभियान शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए चलाया गया था, जिसके तहत दो लोगों को गिरफ्तार कर 37 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

bal bharti page 0001 1024x307 1

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *