पुलिस सप्ताह पर एकंगरसराय में जागरूकता कार्यक्रम, साइबर क्राइम व बच्चों की सुरक्षा पर दिया गया व्याख्यान

0
IMG-20260227-WA0074

प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट,

एकंगरसराय (नालंदा)। पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य में एकंगरसराय थाना क्षेत्र स्थित St. Mary School में साइबर क्राइम, बच्चों की सुरक्षा, अभया ब्रिगेड एवं मद्य निषेध विषयों पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एकंगरसराय थाना पुलिस द्वारा किया गया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष अखिलेश झा एवं हिलसा-2 के एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित किया। अधिकारियों ने साइबर अपराध से बचाव के उपायों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने की सलाह दी।

इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा, अभया ब्रिगेड की भूमिका तथा मद्य निषेध कानून के प्रावधानों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रश्न भी पूछे। पुलिस अधिकारियों ने सभी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *