सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न हुई परीक्षा

0
WhatsApp Image 2026-06-29 at 3.46.47 AM

बिहारशरीफ, संवाददाता। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), पटना के तत्वावधान में बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) पद पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा रविवार को नालंदा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।

इस दौरान नालंदा के अपर समाहर्ता राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को परीक्षा संचालन से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाएं।

निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ सदर-2 भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *