रहुई के कमरपुर गांव में तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
IMG-20250527-WA0100

रहुई (नालंदा) : रहुई थाना क्षेत्र के कमरपुर गांव में रविवार की रात एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नीतीश बिंद (उम्र 35 वर्ष), पिता तनिक बिंद के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, नीतीश बिंद रविवार की रात शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी देर तक जब वे घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान तालाब के किनारे उनका गमछा पड़ा मिला, जिससे अनहोनी की आशंका हुई।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तालाब में खोजबीन शुरू की और कुछ देर की मशक्कत के बाद उनका शव बरामद कर लिया गया। मृतक पांच भाइयों में चौथे स्थान पर थे। उनके असमय निधन से परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पाकर रहुई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *