नालंदा के रैतर गांव में अनोखी मिसाल: 38वें जन्मदिन पर राजेश कुमार ने 350 बच्चों के बीच बांटी किताबें और होली के रंग

0
20260228_101820

शंकर कुमार की रिपोर्ट,

नालंदा के गिरीयक प्रखंड अंतर्गत रैतर गांव के रहने वाले 38 वर्षीय राजेश कुमार अपने हर जन्मदिन को अनोखे तरीके से मनाते हैं। जहां एक और लोग जन्मदिन के मौके पर केक काटकर और पार्टी करके इसको सेलिब्रेट करने का काम करते हैं। तो वहीं 38 साल के राजेश कुमार बच्चों के बीच खुशियां बांटते हैं। शनिवार को 38 साल के हुए राजेश कुमार ने रैतर मध्य विद्यालय में स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तक और अबीर गुलाल बांटे।

राजेश कुमार ने कहा कि पर अपने जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तक बांटकर मनाते हैं। इस वर्ष होली का पर्व भी है ऐसे में बच्चों को अबीर गुलाल भी दिया गया। मैं संपन्न लोगों से यह अपील करना चाहता हूं कि वैसे लोग आगे आए और होली का पर्व गरीब बच्चों के साथ मनाएं ताकि उनका भी हौसला बढ़ा रहे।

1001284275

स्कूली छात्रा कोमल ने बताया कि वह काफी खुशी महसूस कर रही है कि राजेश भैया के द्वारा उन लोगों को जन्मदिन के अवसर पर उपहार दिया गया है।

स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि समाजसेवी राजेश कुमार के द्वारा हर वर्ष जन्मदिन के मौके पर स्कूली बच्चों को उपहार दिया जाता है इस पहल से बच्चों में जहां खुशी होती है वहीं ऐसे पहल से समाज मे एक नया संदेश जाता है।

इस अवसर लल्लू यादव, रौशन यादव, उपेंद्र कुमार, अखिलेश यादव, गोरे साव, मख़रुक, संतोष, बिपिन कुमार, रौशन कुमार, अजय कुमार, प्रमोद शर्मा अवधेश प्रसाद, संतोष शर्मा, विनोद रविदास ,उपेंद्र पासवान, अजीत शाह, नवीन कुमार समेत समस्त स्कूल के कर्मी मौजूद रहें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *