देवधा मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार और शिक्षकों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित

0
IMG-20260130-WA0084

अमर वर्मा की रिपोर्ट

बिहार शरीफ, नालंदा । सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय देवधा में प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार के सेवानिवृत्ति एवं शिक्षक नीरज कुमार, आकांक्षा और रचना कुमारी के स्थानांतरण के उपरांत सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार रमण ने कहा कि आज का यह क्षण हमें दुख और खुशी दोनों अनुभव कराता है। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय और छात्रों के लिए जो योगदान दिया है, वह अमूल्य है। उनकी हार्दिकता, सहयोग और समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। उन्होंने विदाई समारोह में अमरेंद्र कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वे जहाँ भी जाएँ, सफलता उनके कदम चूमे।

1001213834

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार ने भी अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि जब भी विद्यालय के शिक्षक या छात्रों को उनकी जरूरत होगी, वे सेवा भाव से हमेशा उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई विदाई गीत प्रस्तुत किए, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर बिहार शरीफ के पूर्व दो प्राचार्य बिंदेश्वर प्रसाद और सतीश कुमार, शिक्षक अरविंद प्रसाद, प्रमोद कुमार, सुबोध कुमार सिंह, प्रियांशु रोजी, प्रियंका, सुलेखा, नीतू, वीरेंद्र, रणवीर सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

1001213837

कार्यक्रम का यह आयोजन विद्यालय परिवार और स्थानीय समुदाय के लिए एक भावपूर्ण और यादगार अवसर बन गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *