चलती बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचे बाइक सवार

0
चलती बाइक में लगी आग

नालंदा (बिहार):गुरुवार को नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र स्थित बड़ाकर गांव के पास एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। यह घटना उस समय घटी जब बाइक सवार मनोज मिस्त्री सिलाव बाजार से अपने घर लौट रहे थे। घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में उसमें आग लग गई। समय रहते मनोज मिस्त्री बाइक से उतर गए, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, इस दौरान वे मामूली रूप से झुलस गए। उन्होंने तुरंत बाइक को सड़क किनारे लगा दिया, लेकिन तब तक बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी।

फिलहाल बाइक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज गर्मी, पेट्रोल का रिसाव या शॉर्ट सर्किट इसके पीछे की वजह हो सकती है।

पुलिस को नहीं दी गई जानकारी

राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि अब तक इस संबंध में किसी ने पुलिस को कोई सूचना या आवेदन नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *