बंद घर का कुंडी-ताला काटकर लाखों की चोरी, 10 लाख से अधिक के जेवरात ले गए चोर

0
WhatsApp Image 2026-10-02 at 5.56.24 AM

परिवार के दूसरे शहर जाने का फायदा उठाकर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, एफएसएल व डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य

बेन, नालंदा। बेन थाना क्षेत्र के बेन गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए कुंडी और ताला काटकर लाखों रुपये के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना अमरेंद्र कुमार के घर में हुई। गृहस्वामी परिवार के साथ दूसरे शहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने के बाद गृहस्वामी गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर की कुंडी और ताला काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद स्टोरवेल और बक्से को तोड़कर उनकी बहुओं के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। गृहस्वामी के अनुसार चोरी गए सामानों की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *